तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, एक मौत, इलाके में कर्फ्यू

0

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस हिंसा में एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आगजनी और तोड़फोड़ होने के बाद बवाल बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने आस-पास जिलों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई है। इलाके में तनाव देखते हुए कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है।घटना कासगंज जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र की है।

नौबत फायरिंग और तोड़फोड़ तक पहुंच गई

यहां बिलराम गेट के पास से तिरंगा यात्रा गुजर रही थी। इस दौरान कासगंज में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत फायरिंग और तोड़फोड़ तक पहुंच गई। लोगों ने आसपास दुकानों में पथराव किया।

also read : सीएम योगी को भी पसंद है ‘बाटी चोखा’

कई दुकानें बंद करा दी। आरोप है कि दूसरे समुदाय की तरफ से की गई फायरिंग में अभिषेक गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। गाड़ियों में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा पर काबू करने के लिए बल प्रयोग किया लेकिन उपद्रवियों पर काबू नहीं पाया जा सका।

अलीगढ़ मंडल के आईजी संजीव गुप्ता भी कासगंज पहुंचे

पुलिस विभाग ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया। लोगों को वहां से खदेड़ा गया। इलाके में कर्फ्यू घोषित कर दिया गया। अलीगढ़ मंडल के आईजी संजीव गुप्ता भी कासगंज पहुंचे। सूचना मिलने पर बीजेपी सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया भी कासगंज पहुंचे। सांसद ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More