कानपुर शेल्टर होम मामला : पहले से ही गर्भवती थी लड़कियां, SSP ने कही ये बात

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक सरकारी शेल्टर होम की 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित निकली, जिनमें से 7 गर्भवती हैं। गर्भवती युवतियों में से 5 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि दो अन्य गर्भवती लड़कियों में कोरोना टेस्ट नेगटिव आया है।

इस मामले में जहां एक और प्रशासन में हड़कंप मचा है, तो वहीं सियासत भी शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी गर्भवती लड़कियां यहां लाये जाने से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जानकारी के मुताबिक, प्रेग्‍नेंट लड़कियों में से एक किशोरी को 8 माह और दूसरी को साढ़े आठ माह का गर्भ है।

शेल्टर होम सील-

हालांकि स्वरूप नगर स्थित शेल्टर होम को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है। इस मामले पर एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि सभी बालिकाएं संरक्षण गृह में लाए जाने के वक्त ही गर्भवती थीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पांच लड़कियां गर्भवती थीं, क्योंकि उन्हें विभिन्न जिलों से आश्रय गृह में लाया गया था। उनमें से तीन को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि दो को हैलट अस्पताल भेजा गया।

पहले से ही गर्भवती थी लड़कियां-

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि पांच संक्रमित संवासिनी आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर के बाल कल्याण समिति से संदर्भित करने के बाद यहां रह रही थीं।

एसएसपी का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत एक किशोरी कन्नौज और दूसरी किशोरी आगरा से कानपुर आई है। रेस्क्यू के समय ही दोनों गर्भवती थीं और दिसंबर 2019 में संरक्षण गृह में भेजी गई थीं।

दोनों 6 महीने पहले बालिका गृह में आई हैं, जबकि गर्भ 8 महीने का है। संरक्षण के समय से दोनों के गर्भवती होने का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: यूपी: शेल्टर होम में तैनात सिपाही हुआ संक्रमित, डेढ़ दर्जन साथी क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें: रेप की घटनाओं के बाद बिहार में अब सरकार चलाएगी शेल्टर होम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More