Kanpur Cantonment Assembly: इस मुस्लिम बाहुल्य सीट पर क्या फिर काबिज होगी बीजेपी? 26 साल तक लगातार खिला था कमल

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। मौजूदा विधायकों के साथ साथ संभावित प्रत्यासी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दिए हैं।

0

 

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। मौजूदा विधायकों के साथ साथ संभावित प्रत्यासी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दिए हैं। इस बीच बात करते हैं औद्योगिक नगरी कानपुर जिले के कैंट विधानसभा (Cantonment Assembly) सीट की। इस सीट पर 26 साल से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है, लेकिन 2017 में मोदी लहर होने के बाद भी बीजेपी यह सीट नहीं बचा सकी थी। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सोहेल अंसारी ने जीत दर्ज की।

राजनीतिक इतिहास:

कानपुर जिले की कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 फ़ीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में पहली बार इस विधानसभा सीट (Kanpur Cantt Assembly Seat) पर किसी मुस्लिम प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी सोहेल अंसारी को 81169 वोट मिले, जबकि भाजपा (BJP) के रघुनंदन सिंह भदौरिया को 71805 मत प्राप्त हुए।

कानपुर कैंट अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम:

सालविजेता उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटवोट प्रतिशतमार्जिन
2017सोहिल अख्तर अंसारीकांग्रेस8116946%9364
2012रघुनंदन सिंह भदौरियाभाजपा4255129%9308
2007सतीश महानाभाजपा47,38146%26,536
2002सतीश महानाभाजपा45,83946%10,065
1996सतीश महानाभाजपा64,57859%41,491
1993सतीश महानाभाजपा59,01351%22,805
1991सतीश महानाभाजपा33,89743%15,970
1989गणेश दीक्षितजेडी29,51137%7,581
1985पशुपति नाथकांग्रेस25,55164%17,990
1980बहादुर नारायण मिश्राइंक (I)21,94745%5,899
1977बाबू राम शुक्लाजेएनपी26,84558%12,514

कैंट विधानसभा सीट एक नजर में:

वर्तमान विधायक– सुहैल अंसारी

पार्टी– कांग्रेस

जिला– कानपुर नगर

कुल मतदाता– 3,35,587

 

यह भी पढ़ें: Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More