कंगना रनौत ने न्यू ईयर पर राहु-केतु मंदिर में की पूजा-अर्चना, 2022 में लव लेटर पाने की मनोकामना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है।अभिनेत्री ने नए साल 2022 की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की है और उसकी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

0

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। कंगना अक्सर अपने बयान के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती है। वही अभिनेत्री ने नए साल 2022 की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की है और उसकी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए  कंगना  ने कैप्शन लिखा है, ‘पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही राहु केतु मंदिर है। ये तिरुपति बालाजी के काफी करीब है। वहां जाकर पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए हैं। मैं वहां अपने प्यारे दुश्मनों की रहमत के लिए गई थी, इस साल मुझे कम पुलिस शिकायत / एफआईआर और अधिक प्रेम पत्र चाहिए ।‘’

नए साल के दिन कंगना पहुंची राहु केतु मंदिर:

कंगना रनौत ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, उन फोटो में वह मंदिर में दीपक जलते हुए नजर आ रही है। वही कंगना के तस्वीरे शेयर करते ही ढेरों लाइक्स और कमेंट में उनके फैंस साल 2022 अच्छा होने की कामना कर रहे हैं।

कंगना के लिए साल 2021, विवादों वाला रहा:

दरअसल, कंगना रनौत के लिए 2021 विवादों से भरा रहा। बता दें कि अभिनेत्री अपने विवादित बयानों और पलटवार के चलते पूरे साल चर्चा का विषय बनी रही। यहां तक कि कंगना पर कई केस और FIR के कारण अभिनेत्री को कोर्ट-कचहरी,  पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़े थे। वही कंगना इस साल अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ उन्होंने नये साल को बेहद अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया।

 

 

यह भी पढ़ें: Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More