2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है मोनालिसा-पवन सिंह का रोमांटिक गाना

Kaise Thamai Kalaiya Piya

भोजपुरी सिनेमा में हॉट जोड़ियों की बात की जाए तो इसमें सबसे पहले नाम आता है सुपर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा का। इनकी जोड़ी भोजपुरी के दर्शकों को बहुत पसंद आती है। इस दिनों इस जोड़ी का गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गाने के बोल हैं ‘कईसे कलइया थमाई पिया’। यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने में मोनालिसा सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा और पवन सिंह की सिजलिंग केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।

पवन सिंह और मोनालिसा के इस सुपरहिट गाने में पलक ने आवाज दी है. इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘देश परदेस’ का है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र, कादर ख़ान, पवन सिंह, मोनालिसा, संजड पांडे और आनंद मोहन मुख्य भूमिका में नजर आए थे. पवन सिंह और मोनालिसा कई सॉन्ग और फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पांच साल बाद भी काजल राघवानी के इस गाने का बरकरार है जलवा

यह भी पढ़ें: मोनालिसा के हॉट सीन और गाने, जब एक्ट्रेस ने पवन और खेसारी के साथ उड़ाया गरदा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)