Hello Mommies : गर्भवती महिलाओं के लिए इन महिला DSP ने शुरू की नई पहल

0

दुनिया में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इसी तरह राजस्थान में भी इस वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में ये आंकड़ा 4688 तक पहुंच गया है और आपको जानकर हैरानी होगी कि अकेले उदयपुर में ही 345 लोग इससे संक्रमित है। खैर इस बीच अगर कोई हार नहीं मान रहा तो वो हैं कोरोना वारियर्स। फिर वो चाहे पुलिस हो या डॉक्टर्स।

महिला अधिकारियों की अनोखी पहल-

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी की मदद करने के लिए अपने हाथ कभी पीछे नहीं खींचे है। बात करें उदयपुर पुलिस की तो तीन महिला डीएसपी ने एक अनोखी पहल शुरू की है। ये पहल है गर्भवती महिलाओं के लिए।

Hello Mommies पर मिलेगी मदद-

इस कोरोना काल में चल रहे लॉकडाउन में एक फ़ोन कॉल पर गर्भवती महिलाओं को मदद पहुंचाई जा रही है। अब बताते हैं आखिर कौन है ये तीनों डीएसपी। इनके नाम हैं सुधा पालावत, प्रेम धणदे और चेतना भाटी। इस पहल का नाम Hello Mommies रखा गया है और साथ ही इसका वाट्सएप्प पर एक ग्रुप भी बनाया गया है जिससे लोगों की एक कॉल पर मदद पहुंचाई जा रही है।

गर्भवती महिलाओ के लिए शुरू हुई ये पहल-

इस ग्रुप का नाम Hello Mommies डीएसपी चेतना भाटी ने रखा है। गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को समझते हुए महिला अधिकारियों ने ये पहल शुरू की है। अब तक इस ग्रुप में 100 महिलाओं को जोड़ा गया है और जिन महिलाओं के पास स्मार्ट फोन नहीं है उनको कॉल के माध्यम से जोड़े रखा गया है। इस ग्रुप के अंतर्गत अब तक चार गर्भावती महिलाओं की मदद की गई है।

यह भी पढ़ें: सभी पत्नियां गर्भवती क्यों हो रही हैं : यूपी पुलिस

यह भी पढ़ें: UP: गर्भवती महिला 200 किमी पैदल चलकर पहुंची अपने गांव

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More