देशद्रोह का आरोपी शरजील इमाम गिरफ्तार, दिया था भड़काऊ भाषण

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया जिस पर देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देशद्रोह का मामला दर्ज-

जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत पीएचडी छात्र शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, ‘हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।’

पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गये।

गिरफ्तारी पर बोले नीतीश कुमार-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की। नीतीश ने कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: बिहार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज, लगा ये आरोप

यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची ने मुस्लिमों पर दिया विवादित बयान, PM को हितैषी न बनने की दी नसीहत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)