झारखंड : दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

0

रांची के बाहरी इलाके में सोमवार रात को दो गुटों के सदस्यों के बीच झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, रांची जिले के सुकुरहुटू गांव में सोमवार रात को एक समुदाय की कुछ महिलाएं शौच के लिए गई थीं, तभी एक अन्य समुदाय के कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की, जिसके चलते दोनों समुदायों के बीच झड़प शुरू हो गई।

दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई और दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक दूसरे पर पथराव किया। घटना को नियंत्रण में करने और शांति बहाल करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की एक टीम को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी राजीव रंजन के सिर में चोट आई है।

Also read : मध्य प्रदेश : किसानों का आंदोलन जारी, रेलवे क्रासिंग पर की तोड़फोड़

झड़प दो घंटे से भी अधिक समय तक जारी रही। इस दौरान लोगों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा, “सुकुरहुटू में स्थिति नियंत्रण में है।”

रांची में एक सप्ताह में यह सांप्रदायिक झड़प की दूसरी घटना है। पिछले सप्ताह रांची के ही बरगई में भी दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More