झारखंड : सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली हमला, 25 सुरक्षाकर्मी घायल

0

झारखंड के सरायकेला के कुचाई इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट हुआ। मंगलवार को हुए इस हादसे में करीब 25 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नक्सलियों द्वारा लगाया गया IED विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षाकर्मी विशेष अभियान पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया और जवानों पर गोलियां भी चलाई।

घायलों को इलाज के लिए रांची किया रवाना-

यह IED विस्फोट सुबह 4:43 बजे हुआ और इसमें 209 कोबरा और झारखंड पुलिस के जवान घायल हुए। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

घायल सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। 20 घायल जवानों को सुबह 6:52 बजे रांची के लिए रवाना किया गया। बाकि घायल जवानों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर रवाना हो चुका है।

इससे पहले भी हुआ बड़ा नक्सली हमला-

इस महीने की शुरुआत में भी एक बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में करीब 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए थे।

यह हमला C60 कमांडो की टीम पर किया गया था। पिछले 2 सालों में महाराष्ट्र में नक्सलियों का यह सबसे बड़ा हमला माना बताया गया था।

यह भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित जिले में मतदान कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, 16 कमांडाे शहीद

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More