झारखंड : हेमंत सोरेन की ताजपोशी आज, कांग्रेस के दो विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे

0

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन को आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू रांची के मोरहाबादी मैदान में दिन में दो बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

झारखंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम को भी हेमंत सोरेन के साथ शपथ दिलाए जाने की उम्मीद है।

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 में से 47 सीटों पर विजय हासिल की है।

विपक्ष होगा शामिल-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस सांसद अहमद पटेल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, भाकपा के महासचिव डी राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के भी कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण: समारोह के बहाने विपक्ष समारोह को शानदार तरीके से पूरा करना चाहता है

यह भी पढ़ें: झारखंड: हेमंत सोरेन 29 को लेंगे शपथ, राज्यपाल ने नयी सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More