जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने की LoC पर फायरिंग, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने रक्षा प्रवक्ता के हवाले से बताया कि सीमा के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह करीब 11 बजे सीमा पार से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। आगे उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं।

शनिवार को भी शहीद हुए था एक जवान-

नौशेरा सेक्टर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में सेना के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था।

सेना ने किया पाकिस्तानी पोस्ट को ध्वस्त-

पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।

राजौरी सेक्टर के सामने एक पाकिस्तानी पोस्ट पर भारतीय सेना द्वारा कार्रवाई की गई। सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी पोस्ट को ध्वस्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें: राजौरी सेक्टर में भीषण गोलाबारी, सेना ने तबाह किया पाकिस्तानी पोस्ट

यह भी पढ़ें: दमदार: सुरक्षा बलों ने लश्कर के चार आतंकियों को मार गिराया

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)