इकबाल अंसारी ने साफ किया, अब मंदिर-मस्जिद का कोई विवाद नहीं

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला आए करीब नौ महीने बीत गए हैं। वहीं आज यहां श्रीराममंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी है। इसे लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अब 9 माह बीत गए हैं अब मंदिर-मस्जिद का कोई विवाद नहीं बचा है।

इकबाल अंसारी आज भूमिपूजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 से सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद अब मंदिर और मस्जिद का कोई विवाद बचा नहीं है। जिसे जो कहना वो कहता रहे।

पीएम को ये चीज़ें भेंट करेंगे अंसारी-

उन्होंने कहा कि उनको आमंत्रण मिला है अब वह जाएंगे। इसी तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए रामचरित मानस और रामनामी विशेष गमछा मंगाया है।

इकबाल अंसारी ने कहा, “फैसला आने के बाद अब आपसी विवाद खत्म हो गया है। अगर हम लड़ते रहे तो कभी चीन आंख दिखाएगा, कभी नेपाल घूरता है, तो कभी पाकिस्तान सीमा विवाद में उलझता है।”

उनका कहना है कि अयोध्या में वह हिंदू-मुस्लिम विवाद देखना नहीं चाहते हैं।

धर्म और मजहब को लेकर अंसारी ने कह ये बात-

उन्होंने कहा “भगवान राम का सम्मान हर धर्म में है। हमारे मजहब में सभी देवी देवताओं का सम्मान है। अयोध्या में सारे धर्म-जाति के लोग सदियों से साथ रह रहे हैं। जाति धर्म का भेद तो नेता करवाते हैं। चुनाव के दौरान वह गिनती करते हैं। धर्म और मजहब की राजनीति लोगों को पीछे धकेलने का काम करती है। वर्तमान में महामारी का दौर चल रहा है, ऐसे में सबको को मिलकर रहना होगा। कोरोना में सच्चा ईमान वाला ही बचेगा।”

इकबाल अंसारी ने कहा कि मेरे मंदिर जाने पर प्रश्न उठाने वालों को अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत है। ओवैसी के ऊपर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा बुलावा है हम जा रहे हैं। मंदिर बनने से अयोध्या का विकास होगा। लोगों के लिए रोजी-रोजगार की संभावना बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में हर अतिथि को भेंट में दिया जाएगा चांदी का सिक्का

यह भी पढ़ें: राम मंदिर: 400 क्विंटल फूलों से सजेगी अयोध्या, थाईलैंड से मंगाए जा रहे ये खास फ्लावर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Hot this week

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

Holi Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, इन उपाय से भाई की होगी लंबी उम्र…

Bhai Dooj 2025: होली के अगले दिन बनाया जाने...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

Topics

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Kanshiram jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज...

Related Articles

Popular Categories