क्या आप जानते हैं, यहां प्यार के लिए बहाना पड़ता है ‘खून’

0

लड़के अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आजकल लड़के लड़की को ऐसे प्रपोज करते हैं कि लड़की न नहीं कर पाती। वहीं, कई जगहें ऐसी भी हैं जहां लड़के अपना प्यार पाने के लिए अजीबोगरीब परंपराओं को निभाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लड़के प्यार पाने के लिए एक-दूसरे का खूब बहा देते हैं। हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया के गांव टेंगानन की।

इंडोनेशिया के टेंगानन गांव में एक परंपरा निभायी जाती है जिसमे लड़कों को अपना प्यार पाने के लिए खून बहाना पड़ता है। इस गांव में हर साल एक खास किस्म का फेस्टिवल मनाया जाता है। जिसे Usaba Sambah फेस्टिवल कहते है। यह फेस्टिवल हर साल मई के महीने में मनाया जाता है।

इस त्यौहार में कुंवारे लड़कों को अपनी पसंद की लड़कियों को प्रपोज करने का एक मौका दिया जाता है। लेकिन इससे पहले इन लोगों को गांव के दूसरे लड़कों के साथ हाथ में पंडानस पेड़ की कटीली झाड़ी लेकर लड़ाई करनी पड़ती हैं।

खुद की रक्षा के लिए ये योद्धा अपने एक हाथ में बांस की शील्ड पकड़ते हैं। युद्ध के दौरान लड़कियों को तैयार करके पैर से चलने वाले एक पहिए पर बिठाया जाता है। लड़कियां तबतक पहिए पर बैठती हैं, जबतक लड़ाई खत्म नहीं हो जाती। इस लड़ाई में लड़के पूरी दम के साथ ललड़ते हैं, जिसमे कभी-कभी उन्हें गंभीर चोटे भी आ जाती हैं, इसमें लड़कों का खून तक बह जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More