बौखलाहट में विपक्ष ने किया है भारत बंद : सीएम योगी

0

पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद (shutdown) का ऐलान किया है। इसी के चलते यूपी समेत पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के भारत बंद पर सीएम योगी ने पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि देश विकास कर रहा है सरकार की सभी योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। इसलिए विपक्ष हताश और बौखलाहट में इस तरह की हरकतें कर रहा है।

नौजवान और किसान सभी तबके के लोगों को दी जा रही है

सीएम योगी ने कहा कहा मोदी सरकार में दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रुप में आगे बढ रहा है। जब लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव गरीब नौजवान और किसान सभी तबके के लोगों को दी जा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी सीएम योगी -विपक्ष का भारत बंद विपक्ष की हताशा और निराशा का परिचायक है। भारत जब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तब विपक्ष विकास की गति को रोक रहा है।

Also Read :  मंहगाई के खिलाफ आज भारत बंद, कांग्रेस ने निकाला मार्च

ऐसे में हताश और निराश विपक्ष जिसके पास कोई नीति नहीं, आगामी कामों के लिए कोई रणनीति नहीं है उस विपक्ष से इससे ज्यादा कोई उम्मीद नही की जा सकती है। ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे कि वे सही मायने मे विकास के मुद्दे पर सरकार के सहयोगी बने साथ ही विपक्ष अपनी नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मकता अपनाए वरना आने वाले समय में उनकी ये नकारात्मकता उन्हे विपक्ष में भी बैठने के लायक नही रखेगी।

आपको बता दे कि राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में हजरतगंज में जनपथ मार्केट में दुकानें बंद कराई। प्रदेश में आज कांग्रेस का हल्ला बोल सुबह नौ बजे से दोहपर तीन बजे तक है। पुलिस ने इसको देखते हुए एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अलग अलग टीम गठित की है।

कांग्रेस का भारत बंद महंगाई और राफेल डील पर भी है। कांग्रेस ने आज पेट्रोल-डीजल की मंहगाई, महंगे गैस सिलेंडर की मार, राफेल डील में भ्रष्टाचार जैसे अनेक मजदूर किसान और आम जन विरोधी मुद्दों को लेकर भारत बंद की घोषणा की है। दरअसल, सरकार इन सभी विषयों पर मौन है। इसी के चलते कांग्रेस जनता का अपार समर्थन मिलने का दावा कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More