चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या भारत ने बढ़ाई

0

डोकलाम विवाद के बाद भारत ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चीन की लगातार धमकी के बाद भारत का यह कदम कई संकेत देता है क्योंकि भारत लगातार विवाद के शांतिपूर्ण हल व बातचीत पर जोर दे रहा है।

शुक्रवार को भारत ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए चीन से सटे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। डोकलाम पर चीन द्वारा रोजाना दी जा रही युद्ध की धमकी के बीच भारत के इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है।

चीन से सटे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के बीच1400 किलोमीटर लंबी सीमा है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब बीते एक महीने से भी ज्यादा वक्त से डोकलाम को लेकर भारत का चीन के साथ विवाद चल रहा है। चीन लगातार भारत से पीछे हटने को कह रहा है, जबकि भारत का कहना है कि चीन हमारे इलाके में घुसपैठ कर रहा है। वहां भारत के 350 सैनिक जमे हुए हैं। बता दें कि डोकलाम भारत-चीन-भूटान का ट्रायजंक्शन है। इसी विवाद के बीच आज सुषमा स्वराज ने भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी।

सरकार के एक सीनियर अफसर ने बताया, “भारत-चीन-भूटान के ट्राइ जंक्शन डोकलाम में सैनिक नहीं बढ़ाए गए हैं। यहां पहले से ही 350 आर्मी पर्सनल 8 हफ्तों से अपनी पोजिशन पर तैनात हैं। यहां 16 जून को चीन की आर्मी ने सड़क बनाने का काम शुरू किया था।”

“ईस्टर्न इलाके के सिनो-इंडिया बॉर्डर के सेंसिटिव इलाके में सुकना बेस्ड 33 कॉर्प्स, अरुणाचल और आसाम बेस्ड 3-4 कॉर्प्स प्रोटेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है।” इस बारे में अफसर ने कोई जानकारी नहीं दी कि कितने सैनिक बढ़ाए गए हैं। अफसर ने आॅपरेशनल मूव होने के चलते ये जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More