CBI के छापे के बाद तीनों आरोपी IAS हटाए गये, बुलंदशहर को मिला नया DM

Illegal mining case: 3 IAS officers transferred after CBI raids
Illegal mining case: 3 IAS officers transferred after CBI raids v

उत्तर प्रदेश में अवैध खनन मामले में तीन आईएएस अफसरों के नाम सीबीआई जांच में आने के बाद तीनों को उनके पद से हटा दिया गया है। बता दें कि बीते दिन सीबीआई ने करोड़ों के खनन खोटाले की जांच के लिए 12 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें बुलन्दशहर के डीएम अभय सिंह के सरकारी आवास समेत, देवरिया के पूर्व एडीएम रहे देवी शरण उपाध्याय जो वर्तमान में सीडीओ आजमगढ़ के पद पर तैनात हैं और डीएम देवरिया रहे विवेक का नाम शामिल है।

आईएएस अफसरों के तबादलें

प्रदेश में चार आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी हुई हैं, जिसमें बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह को उनके पद से हटाते हुए उनके स्थान पर रविन्द्र कुमार को नया डीएम बनाया गया है। वहीं आईएएस विवेक और देवी शरण उपाध्याय को भी उनके पद से हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें: Video: BJP विधायक की बेटी ने की लव मैरिज, कहा- पापा से जान का खतरा

IAS रविन्द्र कुमार बने बुलंदशहर के नये डीएम

दरअसल, अवैध खनन, धन उगाही और अन्य बड़े अपराधों में लिप्त लोगों पर सीबीआई ने कार्रवाई करते ही इन आईएएस अफसरों के घर पर छापेमारी की थी, जिसमें डीएम बुलंदशहर अभय सिंह के घर से 47 लाख रुपये बरामद किये है। वहीं देवी शरण उपाध्याय के आवास से दस लाख की बरामदी की गयी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)