#धनतेरस : इस राशि के लोगों के लिए ये खरीदना होगा ‘बेहद शुभ’

0

धनतेरस के दिन राशि के अनुसार खरीददारी करें तो आपको विशेष लाभ होगा। आज शाम को खरीदारी के समय अपनी राशि का ध्यान रखें और नक्षत्र का भी ध्यान रखें।

आज खरीदारी के लिए सिर्फ दो घंटे का समय बेहद ही शुभ व फलदायक है। खरीदारी का पर्व धनतेरस आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन चांदी व धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।इस बार खरीदारी का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटा 57 मिनट यानी करीब दो घंटा का है।

यह शाम 6:20 से शुरू होकर 8:17 मिनट तक रहेगा

धनतेरस पर इस बार सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त सिर्फ 1 घंटे 57 मिनट के लिए होगा। यह शाम 6:20 से शुरू होकर 8:17 मिनट तक रहेगा। इस दिन इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सोमवार का दिन, तुला राशिगत सूर्य व कन्या राशिगत चंद्रमा इस पर्व को और शुभ बना रहे हैं। औदायिक स्थिति में लाभ स्थान का स्वामी लग्नेश से युति बनाकर लग्न में है और धन स्थान पर दो महत्वपूर्ण शुभ ग्रह बृहस्पति व बुध का होना आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Also Read :  ऐश्वर्या के साथ नहीं निभेगी मेरी, वो मार्डन लड़की है और मैं …

धनतेरस के दिन राशि के अनुसार खरीददारी करें तो आपको विशेष लाभ होगा।धनतेरस के दिन वस्तु खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन सभी सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर दीप भी प्रज्जवलित करते हैं। धनतेरस के दिन जातक सोना, चांदी, पीतल, तांबा या स्टील आदि के पात्र या आभूषण की अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं।

धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ साबित होगा

मेष राशि के जातक के लिए धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ साबित होगा। मेष राशि वाले सोना, पूजन सामग्री, पीतल का सामान खरीदें। यदि मेष राशि के जातक इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि संभावना बढ़ती है।

वृषभ राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। इन जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। वृषभ राशि के लोग पीतल, इलेक्ट्रॉनिक सामान व कपड़े खरीदें तो उत्तम होगा।

धनतेरस के दिन कोई स्टील की वस्तु या बर्तन अवश्य खरीदें

मिथुन राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु घर अवश्य लाएं। मिथुन राशि वाले केसर, वाहन, स्वर्ण, भूमि व चांदी का कोई भी पात्र खरीदें। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी। कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की वस्तु या बर्तन अवश्य खरीदें। कर्क राशि वालों को मिष्ठान, फल व पीतल के बर्तन लेने चाहिए। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।

सिंह राशि के जातकों के लिए स्वर्ण अत्यंत शुभ है। सिंह राशि वालों के लिए चांदी की कोई वस्तु, बर्तन या किचन की अन्य सामग्री खरीदना अच्छा होगा। सिंह राशि के जातक अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार स्वर्ण की वस्तु अवश्य खरीदें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन में तेरह गुना वृद्धि होगी।

धनतेरस के दिन तांबे की वस्तु खरीदना शुभ होगा

कन्या राशि के जातकों के लिए चांदी शुभ है। कन्या राशि के जातक चांदी के बर्तन, आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक समान लें। कन्या राशि के जातक महालक्ष्मी के स्थायित्व के लिए सामर्थ्य के अनुसार चांदी अवश्य खरीदें। तुला राशि के लोगों को चांदी के बर्तन, पानी के बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक की चीजें लेनी चाहिए। तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे की वस्तु खरीदना शुभ होगा।

ऐसे में तुला राशि के जातक अपने घर तांबे की कोई वस्तु अवश्य खरीद कर घर में अवश्य लाएं। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपके धन में अपार बढ़ोतरी होगी।वृश्चिक राशि के लोग इसी तरह का सामान और आभूषण लें। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना शुभ होगा। इस राशि के जातक अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ स्वर्ण अवश्य खरीदें। लक्ष्मी का स्थायित्व बना रहेगा।

धनु राशि के जातकों के लिए आज पंचधातु से बनी चीज अत्यंत शुभ साबित होगी। ऐसे में इस राशि के जातक धातु की कोई वास्तु घर अवश्य लायें। घर में शुभता आएगी। धनु राशि के व्यक्ति कोई भी सुगंधित सामान, चांदी का पात्र व रत्न आदि खरीदें। मकर राशि वाले रत्न, स्वर्ण, चांदी व शिक्षा संबंधी वस्तुयें खरीदें। वाहन, भूमि व ताम्रपत्र खरीदना कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम होगा।

कुम्भ राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु अपनी सामर्थ्य के अनुसार अवश्य खरीदें। महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। मकर राशि के जातक धनतेरस के दिन सफेद धातु या स्टील की कोई वास्तु खरीदें। धन-धान्य में वृद्धि होगी। मीन राशि वालों को किचन सामग्री, ताम्रपत्र और चांदी के आभूषण एवं आभूषण वाले रत्न खरीदने चाहिए। मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ है। इस दिन इस राशि के जातक अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ सोना खरीदें। घर में शुभता आएगी। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More