Horoscope 22 March 2024:   मेष, कर्क और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेंगा शुभ योग का लाभ

0

Horoscope 22 March 2024:   22 मार्च का राशिफल बताता है कि आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा, जो मेष राशि को लाभ देगा। इसके अलावा आज कर्क और कुंभ राशि वालों को शुक्र चंद्रमा के समसप्तक योग और गुरु चंद्रमा के बीच बनने वाले नवम पंचम योग का लाभ मिलेगा। ज्योतिषीय अनुमानों के अनुसार आज मघा नक्षत्र से संचार करते हुए चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा। आज का राशिफल देखें, मेष, कर्क और कुंभ के अलावा आज का दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा?

 

मेष राशि

आपकी रचनात्मकता और सुझाव कार्यक्षेत्र में प्रशंसित होंगे। शाम को घर पर किसी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं। किसी भी बुरी आदत या व्यसन से दूर रहें। कलाकारों को सफलता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे।

वृषभ राशि

परिवार के साथ समय अवश्य बितायें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। किसी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

मिथुन राशि

आज आपको व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पा लेंगे। आप कुछ नयी स्किल सीख सकते हैं।

कर्क राशि

जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेन्स को लेकर स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।

सिंह राशि

आज आपको बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता को लेकर कुछ शंका में रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत न करें। अनावश्यक बहसबाजी से अन्ततः आपका ही नुकसान होगा। मन्त्र और देवपूजा आदि की तरफ आप प्रवृत्त हो सकते हैं।

कन्या राशि

अपनी कार्यशैली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ उत्तम समय बितायेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लम्बी दूरी की यात्रा आज न करें। लवमेट्स से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिये काफी काम आने वाली है।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होंगी। आपको पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये। अपने काम की गुणवत्ता पर सुधार करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर राशि

परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। सम्भव हो तो आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

कुंभ राशि

ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। धार्मिक यात्राओं की प्लानिंग कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। बॉस से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

मीन राशि

नयी सम्पत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपके काम के बिगड़ने कि सम्भावना है। आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More