Horoscope 21 October 2023 : इन राशि के जातकों के जीवन में शुरू हो सकती उथल – पुथल, पढ़े आज राशिफल

0

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई काम सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सहकर्मियों की मदद लेनी होगी। टीम वर्क से आप अपने टारगेट को पूरा कर पाने में सफल होंगे। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, व्यापार-व्यवसाय में नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। इन्हें आज एक साथ कई कार्यों पर ध्यान देना होगा। करियर के साथ धर्म कर्म पर भी इनका ध्यान बना रहेगा। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार में सभी लोग खुश नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोग अगर आज कोई छोटा-मोटा कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें कुछ बिना प्लान के खरीदारी हो सकती है जिससे आपका बजट प्रभावित होगा। आज आप अपने बच्चों की समस्याएं सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और उनको भावनात्मक रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।

कर्क राशि

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा, किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर उसे धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी का पूरा साथ सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे और हर मामले में उनसे सलाह लेंगे। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए सलाह है कि आज कारोबार में लेनदेन करते समय लापरवाही से बचें। नौकरी करने वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है, कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है। धर्म कर्म के काम में आपका मन लगेगा। आप आज यात्रा पर भी जा सकता हैं। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे और उपहार का लेनदेन करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा। किसी को उधार या कर्ज दिया है तो आज अपना पैसा मांगने पर आपको पैसा तो नहीं लेकिन नाराजगी का सामना जरूरी करना होगा। दोस्ती में दरार भी इस वजह से आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों से दूर रहें। विवाह योग्य जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। रचनात्मक कार्य मे आपका मन लगेगा। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि

आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा, विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें, परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज अपने आज सामाजिक कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे जिससे इनका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन बिजनस करने करने वालों के लिए दिन कमाई वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ पैसों को लेकर कहासुनी और विवाद होना संभव है। अगर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको तमाम बातों को गंभीरता से समझना होगा नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर राशि

आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आज आपको किसी की यथासंभव मदद भी करनी होगी, तब तक लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। अगर ऐसा होता है तो सावधान हो जाएं. आज आपके कुछ शत्रु भी प्रबल रहेंगे, जो आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। अगर आप आज कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज स्वतंत्र रूप से जांच लें। यदि आपके बच्चे ने किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

आज आपके कुछ विरोधी आपके वैभव को देखकर आपकी आलोचना करने लगेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए आज अपने शिक्षकों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको ख़ुशी महसूस होगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More