Horoscope 3 march 2024: जानें आज किन राशियों पर बरसेंगी सूर्यदेव की कृपा

0

Horoscope 3 march 2024: आज, 3 मार्च 2024, रविवार, सभी राशियों को मिश्रित फल मिलेगा, जैसा कि राशिफल बताता है। आज कुछ जातियों को नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हम पंडित हर्षित शर्मा से दैनिक राशिफल जानते हैं….

मेष राशि

अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रोधित हो सकता है।

वृषभ राशि

यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। ऑनलाइन लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।

मिथुन राशि

बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज आपको दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाक़ात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि

जीवनशैली में नयापन आयेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। सेल्स और मार्केटिंग सम्बन्धी काम में लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में भरपूर आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि

स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। कड़वा बोलने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। आज आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।

तुला राशि

आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। लेकिन ख़रीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से मतभेद उभरने की आशंका है।

वृश्चिक राशि

विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उसे शान्ति से निपटायें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे अनदेखा न करें। कार्यक्षेत्र में पेपरवर्क्स को लेकर परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

आज आप नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। इन्जीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नये विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। फँसा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी परिजन से आपका झगड़ा भी हो सकता है। इसीलिये आपको काफी सम्भलकर प्रतिक्रिया देनी चाहिये।

कुंभ राशि

आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। धार्मिक यात्राओं की रूपरेखा बन सकती है। आज आप सोशल मीडिया में ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है।

मीन राशि

अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रोधित हो सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More