horoscope 17 august 2023: आज सूर्य सिंह राशि में करेगा प्रवेश, जानिए कौन – कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

0

horoscope 17 august 2023: 17 अगस्त 2023 को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने वाला है। इस क्रिया से जहां कुछ लग्न को फायदा मिलेगा वही कुछ राशि वालो को कष्ट का भी सामना करना पडेगा । ऐसे में सिंह राशि के जातकों के जीवन में इस प्रक्रिया से अच्छे बदलाव होंगे और कुछ राशि वालों को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य गोचर के साथ ही सिंह राशि में बुध, मंगल व सूर्य की युति बनेगी। इस युति के कारण एक महीने कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कारोबार के सुधार में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।

वृष राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में सकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्च अधिक रहेंगे। वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रादि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में दिलचस्पी बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह राशि

मानसिक शांति रहेेगी, आत्मविश्वास भी पूरा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें।

तुला राशि

मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि

किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार-विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। शैक्षिक/बौद्धिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धनमिल सकता है।

मकर राशि

कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, पर आय में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More