Horoscope 16 December 2023 : इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, इनको सताएगा डर

0

मेष राशि

शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। जॉब में उच्च पद मिल सकता है। पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। व्यवसाय में धन लाभ ज्यादा होगा।

वृषभ राशि

सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं। शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिन्ता रहेगी। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा।

मिथुन राशि

सरकारी कार्य किसी कारण वश लम्बित हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं है। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के रिश्तों के बीच का तनाव कम होगा।

कर्क राशि

अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे। आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जायेगा।

सिंह राशि

जॉब में आप पूरा फोकस नहीं दे पा रहे हैं। हालाँकि पुराने अनुभवों का आज लाभ उठा सकते हैं। इसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी।

कन्या राशि

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं।

तुला राशि

आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगायें।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। लोग आपके कार्यों में गलतियाँ निकाल सकते हैं।

धनु राशि

जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिये घातक हो सकता है।

मकर राशि

किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरञ्जक ट्रिप के लिये जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि

शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। आज धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा सम्बन्ध न रखें।

मीन राशि

व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत सम्बन्ध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More