Horoscope 11 September 2024: वसुमान योग देगा मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को लाभ

0

Horoscope 11 September 2024: 11 सितंबर का राशिफल मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में गमन करेगा, इसलिए दिन भर वसुमान योग प्रभावी रहेगा और शाम को अधि योग भी कई राशियों को फायदा होगा। लेकिन आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र में चंद्रमा का प्रवेश होने से आज जन्मने वाले बच्चों की मूल शांति करनी होगी। सितारे आज क्या कहते हैं, आपका दिन कैसा बीतेगा और आज का राशिफल जानें।

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशि

अधीनस्थ सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। मित्रों से मिलने के लिये जा सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं।

मिथुन राशि

धर्म-ग्रन्थों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे। मित्रों के साथ मनोरञ्जक गतिविधियों का आनन्द उठायेंगे। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। युवा प्रेम विवाह के लिये परिजनों से चर्चा कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज आप कुछ चिन्तित रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। विरोधियों के सामने आप कमजोर दिखाई देंगे।

सिंह राशि

घर में अतिथियों का आगमन होने की सम्भावना बन रही है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा।

कन्या राशि

व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। दोपहर के बाद धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

तुला राशि

करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्जा आज उतार सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे। जिसका आपको भी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। इसीलिये व्यवहार में सन्तुलन बनाये रखें।

धनु राशि

आज आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रोमान्स का आनन्द लेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नये सम्पर्क से आपको धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि

विदेश में नौकरी ढूँढ रहे लोगों के लिये दिन शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशन्सा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें। उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। तामसिक आहार के सेवन से बचें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More