Horoscope 11 November 2023 : छोटी दिवाली पर जानिए किन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पढे आज का राशिफल

0

मेष राशि

आज मेष राशि के सितारे बताते हैं कि छोटी दिवाली पर आपके लिए अच्छे बदलाव होंगे। आप अपने काम पर केंद्रित रहेंगे। भाग्य की शक्ति से आप काम में सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। आप दूसरों के प्रति स्नेह और सहयोग का भाव मन में रहेगा, तो आप समाज में अधिक प्रभावी होंगे। दाम्पत्य जीवन में एक सुखद अवधि होगी। प्रेम जीवन में भी आपके पक्ष में समय होगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की तैयारी कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में सेवा का भाव बना रहेगा, जिससे आप किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आज के दिन यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, व्यापार में लाभ होगा लेकिन कुछ मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी में दिन आपका व्यस्तता भरा रहेगा। जबकि कारोबार में आपको संभलकर चलना होगा। बिजनस में पैसा न लगाएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य में बाधाएं आने से चिंता बढ़ेगी। लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। घरेलू जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी  दूर होगी। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। बुद्धि व विवेक से आप कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, दाम्पत्य जीवन में सुख आनंद बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करेंगे। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस में आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। लेकिन खर्च की अधिकता की वजह से बचत कर पाना कठिन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, इसलिए सेहत की अनदेखी से बचें। कामकाज के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य प्रबल रहेगा, आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातक अपने परिवार पर पूरा फोकस करेंगे। आज वे खुश रहेंगे। वैसे आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और कुछ तनाव पैदा कर सकता है। दाम्पत्य जीवन कहासुनी से भरा हुआ है। प्रेम जीवन में आप अपने प्रेमी को खुश रखने की कोशिश करेंगे और दिन काम से अच्छा रहेगा। यह छोटी दिवाली है, इसलिए आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी अच्छी सोच से कार्य क्षेत्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुनाने को मिले। आप अपने मित्र से मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्य राशि के अनुसार आज छोटी दिवाली पर अधिक खर्च होगा। इससे जेब भारी होगी। आपके वैवाहिक जीवन के कारण दिन थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए उनका ध्यान रखना चाहिए। प्रेम जीवन में कुछ परिस्थितियां परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा होगा। आपकी बातचीत बढ़ेगी और कामकाज से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी बदलने की इच्छा हो सकती है।।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी अधिकारी की बातों में आने से बचना होगा और लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा को सवारेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचे, नहीं तो समस्या होगी।

मकर राशि

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में बहुत अच्छा समय बीतेगा। सभी लोग एक साथ खुशी से उत्सव आनंद में लगे रहेंगे। आज आप किसी की सहायता भी कर सकते हैं और घर की साज सज्जा भी। लव लाइफ के लिहाज से भई दिन अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। किसी परिजन की सीख व सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। आप आय में वृद्धि से खुश होंगे। आपके शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक आपके बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कुछ कमजोर है। आपके काम से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का वातावरण परेशान कर सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More