Horoscope 10 November 2023 : धनतेरस पर इन राशियों के जातकों पर बरसेंगी, पढ़े आज का राशिफल

0

मेष राशि

आज कामकाज में कोई सुखद घटना हो सकती है। क्रोध और विवाद से बचें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में अचानक उत्पन्न होने वाली समस्याओं की संभावना बढ़ सकती है। अपने वरिष्ठ सहयोगियों से मिलकर काम करें। व्यापार करने वालों को नई आशा मिलेगी। पहले से ही मौजूद समस्याएं कम हो जाएंगी। निर्माण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों की उपेक्षा बढ़ेगी। अपनी परेशानियों का खुद समाधान करें। दूसरे पर भरोसा मत करो। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में रुचि होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सुख और लाभ की वृद्धि करने वाला है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। अगर आप आज किसी रिश्तेदारों से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके रिश्तों में भविष्य तनाव बढ सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजी रोजगार में आज आपको लाभ मिलेगा। आपको उपहार और बोनस का भी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मजदूरों को काम मिलेगा। आप राजनीति में आगे बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में बहुत अधिक दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौती कम होगी। अपने निकटतम सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। सावधानी से व्यवहार करें। तालमेल बनाए रखें। आपको अपनी योग्यता और ईमानदारी का फल मिल सकता है। कर नीति में सकारात्मक बदलाव करना होगा। सही समय पर सही फैसला करने की कोशिश करें। अपने मन को भ्रम से बचाओ। संतान का बुरा व्यवहार आपको समाज में बदनाम कर सकता है। विद्यार्थियों को विद्या में अधिक दिलचस्पी नहीं होगी।

कर्क राशि

आज धनतेरस के दिन, कर्क राशि के जातक अधिक सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिससे उनका प्रभाव और मान बढ़ेगा। आज आप कोई घर खरीदने से खुश होंगे और अपने परिवार के साथ एक पार्टी मना सकते हैं। आज आप भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम व्यस्त होगी। आज आप घर की साज सजावट पर भी विचार करेंगे। व्यापार शुरू में धीमी होगी, लेकिन बाद में आपको तेजी से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

आज नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें. राजनीति में विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं. लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में उन्नति लाभ के योग बनेंगे. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे. मन में प्रसन्नता बढ़ेगी. व्यापार में संलग्न व्यक्ति अपनी समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहे. व्यर्थ के तर्क तक से बचें. व्यवहार को विनम्र बनाए रखें. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. किसी शुभ कार्य के संबंध में सूचना प्राप्त हो सकती है. विरोधियों के द्वारा आपके महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न उत्पन्न किया जा सकता है. अपने आत्मविश्वास को कम न होने दे.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, यदि आप आज किसी चीज़ की चाहत कर रहे हैं तो वह अवश्य पूरी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर ले जाएंगे और आपके बीच अगर मनमुटाव चल रहा है तो मनमुटाव खत्म हो जाएगा। अगर आप अपने जीजा या साले को पैसा उधार देते हैं तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम होती है। आज आपको अपने बिजनस का महत्वपूर्ण काम छोड़कर दूसरों को सलाह नहीं देनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका कोई जरूरी काम लंबे समय के लिए टल सकता है। आर्थिक मामलों में निर्णय समझदारी से लें, नहीं पैसा फंसा सकता है। बिजनस के लिहाज से दिन लाभप्रद होगा।

तुला राशि

आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. राजनीति में आपके नेतृत्व की सराहना होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश भ्रमण का अवसर मिल सकता है. कार्य व्यवसाय की दृष्टि से समय उन्नतियाक रहेगा. व्यवसाय करने वाले लोगों को अधिक परिश्रम से कार्य बनेंगे. अत्यधिक भाग दौड़ से बचें. समाज में अपनी मान प्रतिष्ठा के प्रति संघर्ष करना पड़ेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में व्यस्तता अधिक रहेगी. परिवार में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको सुखद अनुभूति होगी. वाहन, भवन, भूमि आदि खरीदने की दिशा में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि

धनतेरस का दिन वृश्चिक राशि वालों को सफलता और लाभ देगा। आज आपको कुछ करने का मौका मिलेगा जिससे आप खुश होंगे। आज आपकी राशि में यात्रा भी है। पास या दूर जाना संभव है। आज आपको अपने व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों को किसी महिला मित्र की मदद मिल सकती है, लेकिन सलाह है कि आप अपने वाणी व्यवहार पर ध्यान रखें। आज शाम को आप अपने परिवार और बच्चों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में बहुत भाग दौड़ होगी। प्रियजन से अकारण विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। धैर्यपूर्वक अपने काम में लग रहे हैं। गुप्त शत्रुओं या प्रतिद्वंद्वी से बचने की कोशिश करें। अपने आप पर भरोसा करें। कोई भी महत्वपूर्ण काम दूसरे को न दें। आप स्वयं वह काम करें। पहले से रुके हुए कर बनने की उम्मीद है। प्रतिष्ठा आम मान से बढ़ेगी। जिससे मन प्रसन्न होगा। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ जाएगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि का शुभ समाचार मिलेगा। संतान की जिम्मेदारी पूरी होगी। पशुओं के विक्रय में लगे लोगों को निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

आज मकर राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। बिजनस करने वाले आज कुछ नए लाभ के मौके पाएंगे। लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सक्रिय रहना भी होगा। कर्मचारियों और सहयोगियों द्वारा किए गए काम से मन क्रोधित हो सकता है। आज आप अपने प्रेमी को कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब भी देखनी चाहिए। आज सुख-साधनों पर धन खर्च करना भी आम है। आज आप भी यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट होगी। राजनीतिक लक्ष्य पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक भाग लेंगे। योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। ईष्टमित्रों से मदद मिलेगी। व्यक्तिगत समस्याओं को हल करने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कार्यों में अत्यधिक नियंत्रण से थकान होगी। सामाजिक जनसंपर्क अधिक होगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना कम है। अत्यधिक भावुक होने से बचें। संतान पक्ष से खुशी और मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर अनावश्यक खर्च हो सकता है। विलासिता की वस्तुओं और सुख-सुविधा पर बहुत पैसा खर्च होगा। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। धन या महंगी वस्तुएं चोरी हो सकती हैं।

मीन राशि

आज मीन राशि के सितारों ने कहा कि नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा, तभी आप सफल होंगे। परिवार में प्यार और समझौता रहेगा। आज आपका प्रेमी सभी कामों में सफल होगा और प्रभावशाली हो जाएगा। किसी विदेशी कंपनी से व्यापार करने से आपको लाभ मिलेगा। आज प्रेम जीवन में नवीनता आएगी। आज परिवार में लंबे समय से चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More