यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

amit shah kalyan singh

खराब स्वास्थ्य के चलते लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।

रविवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल्याण सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंचे। यहां अमित शाह ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है।

अमित शाह का लखनऊ दौरा-

amit shah lucnkow

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिनी दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। अमित शाह ने लखनऊ में साइंस एवं फॉरेंसिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

मंच से गृह मंत्री ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव में बीजेपी के प्रचंड बहुमत से जीतने की भविष्यवाणी भी कर दी।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री चुनौतीपूर्ण समय में दिल्लीवासियों की मदद के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने त्योहारों पर किया अलर्ट, बोले-लॉकडाउन चला गया, लेकिन वायरस नहीं

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)