UP : सीएम योगी ने प्रदेश के 10 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

0

हिंदुस्तान एकेडमी सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के 10 नामचीन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया गया।

मुख्यमंत्री ने दिया हिंदुस्तानी एकेडमी सम्मान-

अनुज प्रताप सिंह को 5 लाख का गुरु गुरक्षनाथ सम्मान

सभापति मिश्र को ढाई लाख का तुलसीदास सम्मान

रामबोध पांडेय को 2 लाख का भारतेंदु सम्मान

योगेंद्र प्रताप सिंह को 2 लाख का महावीर प्रसाद सम्मान

सरोज सिंह को 1 लाख का महादेवी वर्मा सम्मान

शैलेंद्र मधुर को 1 लाख का फ़िराक़ गोरखपुरी सम्मान

ब्रजमोहन को 1 लाख का भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान

आद्या प्रसाद को 1 लाख का बना दास अवधी सम्मान

ओंकार नाथ द्विवेदी को 1 लाख का कुंभन दास ब्रजभाषा सम्मान

ADM ट्रांसगोमती विश्व भूषण को हिंदुस्तानी एकेडेमी युवा लेखन सम्मान

1922 में पहली बार दिया गया था यह सम्मान-

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ’22 वर्षों के बाद हिंदुस्तानी अकादमी ने हिंदी और उसकी लोक भाषाओं से जुड़े साहित्य और उनके साहित्यकारों को सम्मानित करने की प्रक्रिया को फिर से प्रारंभ किया है। मैं इसके लिए हिंदुस्तानी अकादमी के अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।’

बता दें कि यह सम्मान 22 साल बाद फिर से शुरू किया गया है। पहली बार यह सम्मान 1922 में दिया गया था।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास पर पहली बार हुआ लंगर-कीर्तन का आयोजन, CM योगी ने की शिरकत

यह भी पढ़ें: बेबाक पत्रकार रवीश कुमार को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More