Hindi podcast: लॉकडाउन 5.0 में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

0

सुबह सुबह चाय की चुस्की के साथ पाएं देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, सुने हिंदी पॉडकास्ट। जानिए देश-दुनिया की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में​ सिर्फ journalistcafe.com पर।

स्टोरी 1 — यूपी से बाहर जाने के लिए नहीं लेना होगा पास

गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन 5.0 की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें सबसे सुविधाजनक बात यह है कि एक जून से अंतर्राज्यीय परिवहन पर रोक नहीं होगी। यानी जहां अनुमति हैं, वहां मेट्रो को छोड़कर एक राज्य से दूसरे राज्य में बस, टैक्सी और अन्य परिवहन का संचालन किया जा सकेगा। हालांकि राज्य चाहें तो इस परिवहन को नियंत्रित कर सकता है लेकिन इसके लिए पहले से लोगों को ठोस कारण बताना होगा।

इसे जनता के बीच ठीक ढंग से प्रचारित करना होगा। ऐसे में अब लोग यूपी से बिहार, झारखंड सहित किसी भी राज्य में आसानी से आ-जा सकेंगे। लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग एक दूरसे प्रदेशों में फंसे थे। ई-पास नहीं बन पाने की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे थे ऐसे में अब लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन के बाद वे आसानी से बस या टैक्सी करके अपने घर जा सकते हैं

स्टोरी 2 — अब जोन नहीं बंटा होगा लॉकडाउन

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन से देश को अनलॉक-1 किए जाने की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुमताबिक, आने वाले दिनों में लॉकडाउन से तीन चरणों में धीरे धीरे ढील भी दी जाएगी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में सख्‍त पाबंदियां जारी रहेंगी।

गाइडलाइन के मुताबिक, कंटेनमेंट जोनों के बाहर फेज वाइज राहतें दी जाएंगी। पहले फेज में 8 जून से धार्मिक स्थल और सार्वजनिक पूजा स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल्‍स खोले जाएंगे लेकिन इसके साथ शर्तें भी लागू रहेंगी।

स्टोरी 3 — लॉकडाउन 5.0 में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

लॉकडाउन से लोगों को राहत देते हुए कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी गतिविधियों को एक जून से शुरू करने की इजाजत दी गई है। हालांकि, शॉपिंग मॉल और सार्वजनिक स्थलों समेत कई अन्य चीजों को 8 जून से खोल दिया जाएगा।

लेकिन, अन्य चीजों को चरणबद्ध तरीके से सरकार शुरू करेगी। केन्द्र सरकार ने कहा कि जुलाई में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के बाद स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की इजाजत दी जाएगी।

स्टोरी 4 — ‘भारत को लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए रणनीति की जरूरत’

भारत को लॉकडाउन से निकलने के लिए एक बढ़िया रणनीति की जरूरत है। यह देश की आर्थिक वृद्धि दर को अपूरणीय क्षति से बचाने के लिए जरूरी है। SBI ने अपनी एक शोध रिपोर्ट में शनिवार को यह बात कही है। वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 11 साल के निचले स्तर 4.2 फीसद पर पहुंच गई। व

हीं, जनवरी-मार्च तिमाही में आर्थिक विकास की दर 3.1 फीसद पर रही, जो पिछले 40 तिमाही का सबसे निचला स्तर है। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है।

स्टोरी 5 — चीन से सीमा विवाद पर क्या बोले रक्षा मंत्री

लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच करीब एक महीने से जारी तनातनी पर पहली बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया आई है। रक्षामंत्री ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है। यह पहली बार है जब शीर्ष स्तर से एलएसी पर भारत-चीन टकराव पर कुछ कहा गया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूज चैनल ‘आज तक’ से बात करते हुए कहा कि दोनों देशों ने यह स्प्ष्ट कर दिया है कि वे समस्या का समाधान चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने यह भी साफ किया कि अमेरिकी मध्यस्थता की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच समस्याओं के समाधान के लिए तंत्र मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Hindi Podcast : ढीले पड़े नेपाल के तेवर

यह भी पढ़ें: Hindi Podcast : पाकिस्तान की ‘टिड्डियों’ का यूपी पर हमला !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More