न सिर्फ अपनी खूबसुरती से बल्कि अपनी दिलकश आवाज से करोड़ो दिलों पर राज करने वाली महिमा चौधरी का जन्मदिन है। फिल्मी करियर के साथ ही उनके निजी जीवन में भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइये आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। महिमा की बॉलीवुड पहली फिल्म परदेश थी।
read more : ‘ढ़ोगी बाबाओं’ के बहुत गहरे है राजनैतिक संबध…
जल्दबाजी में किसी और से शादी करनी पड़ी
बॉलीवुड में किंग खान के साथ परेदस फिल्म से अपनी करियर की शुरूआत की। महिमा टेनिस के जाने-माने प्लेयर लिएंडर पेस के साथ उनके अफेयर की खबरों की वजह से खूब चर्चा में रहीं। इतना ही नहीं महिमा बिना शादी किये मां बन गई थी। जिसके चलते उन्हे जल्दबाजी में किसी और से शादी करनी पड़ी। आज महिमा 44 साल की हो गई है।
अपने फिल्मी करियर को भी अलविदा कह दिया था
उनका जन्म 13 सिंतबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। महिमा ने 1997 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म परदेस से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले भी वह कई ऐड फिल्मों में नजर आ चुकी थी। हालांकि, हिट फिल्मों के बाद भी महिमा इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाई। वह आखिरी बार फिल्म ‘डार्क चॉक्लेट’ (2016) में नजर आईं थी। महिमा पर्सनल लाइफ में भी उन्हें कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा। महिमा चौधरी टेनिस के जाने-माने प्लेयर लिएंडर पेस के साथ काफी नाम जुड़ा गया है। वह छह साल तक उनके साथ रिलेशन में भी रहीं। इतना ही नहीं, महिमा ने पेस की वजह से अपने फिल्मी करियर को भी अलविदा कह दिया था।
read more : अब सरकारी काम कराने में ‘नहीं घिसेंगे जूते’..पीएम ने किया…
बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं है…
लेकिन महिमा का यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और छह साल बाद दोनों अलग हो गए। इस दौरान महिमा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और कहा कि पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। दोनों के अलग होने का कारण पेस की लाइफ में किसी और का होना था।
read more : ‘मुगलों’ ने हमारे देश को लूटा..’पूर्वजों’ ने नहीं : दिनेश शर्मा
अब अकेली अपनी बेटी के साथ रह रही हैं
लिएंडर पेस के साथ छह साल तक रिलेशन में रही महिमा ने 2006 में बिजनेसमैन बॉबी मुर्खजी से शादी कर ली थी। बॉबी से शादी के कुछ दिन के बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। ऐसे में खबरें जोरों पर थी कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी, और इसी कारण उन्होंने जल्दबाजी में शादी कर ली। बता दें कि महिमा और बॉबी की बेटी है जिसका नाम आर्यना है। हालांकि 2013 में महिमा बॉबी से भी अलग हो गई और अब अकेली अपनी बेटी के साथ रह रही हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)