ग्रेटर नोएडा : गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल में लगी आग, खिड़कियों से कूदें लोग

0

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गैलेक्सी प्लाजा में आग लग गई। प्लाजा की तीसरी मंजिल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पूरी बिल्डिंग में आग से धुआं भर गया। काफी लोग बाहर सकुशल निकल आए, लेकिन तीन लोग तीसरी मंजिल में फंसे रह गए। जिसमें एक युवती भी शामिल थी। अंदर फंसे लोगों ने तीसरी मंजिल की तीसरी खिड़की से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया। खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे कूदने से लोगों को काफी चोटों आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल में आग

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी में स्थित गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने से हादसा हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची थी। प्लाजा में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। तीसरी मंजिल में आग लगने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई। धुआं बाहर निकालने के लिए फायरमैन ने बिल्डिंग के कई शीशे तोड़ दिए थे।

खिड़कियों से नीचे कूदें लोग

इस दौरान जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदना शुरू कर दिया। खिड़कियों से कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक और युवती बिल्डिंग पर लटके हुए हैं। दूसरे वीडियो में लड़का कूदता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही दो बच्चे भी अंदर फंसे थे। दोनों बच्चे खिड़की के पास आ गए थे। इसके बाद दोनों बच्चों को बचा लिया गया।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कुलिंग के बाद बिल्डिंग के एक-एक हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बिल्डिंग में काफी धुआं भरा हुआ है। हादसे में जो तीन लोग कूदकर घायल हुए हैं। वो प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करते थे। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लाजा में कभी ज्यादा दुकानें नहीं हैं। इस कारण भीड़ कम थी। वरना बड़ी घटना बड़ी हो सकती थी।

Also Read : यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार खत्म, 15 जुलाई को आएगा 52 हजार पदों का नोटिफिकेशन

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More