यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार खत्म, 15 जुलाई को आएगा 52 हजार पदों का नोटिफिकेशन 

0

उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती का  इंतजार कर रहें अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी पुलिस में 52 हजार से ज्यादा पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती के लिए लगने वाले दस्तावेजों को अभ्यर्थियों को पहले से तैयार रखना होगा। अधिकारिक सूचना जारी होते ही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपी कांस्टेबल भर्ती के  लिए अभ्यर्थी का 18 से 22 साल के अभ्यर्थी ही योग्य होंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की योग्यता

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संसथान से 12वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इन पदों के लिए UPPRPB की ओर से जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 22 साल के बीच रखी गई है। हालांकि आरक्षण कैटेगरी के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग तय की जाएगी। आयु सीमा से जुड़ी सटीक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साइट से ली जा सकती है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती- 2023 में लगेंगे ये दस्तावेज

  • हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट
  • दसवीं का प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो

इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों, 52699 कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर/ प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर प्रचलित है। वहीं अब विभाग यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए 37 हजार पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppolice.gov.in के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विभाग का नाम – उत्तर प्रदेश भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम- कांस्टेबल

कुल पद – 52,699 पद

सैलरी- 5200-20,200 प्रति महीना

आवेदन प्रक्रिया- ऑनलाइन

नौकरी स्थान- उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट – uppolice.gov.in

 

Also Read : 90 हजार करोड़ की डिफेंस डील कराएगा पीएम मोदी का पेरिस दौरा, भारत की बढ़ेगी ताकत

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More