दवाब में आकर लड़कियां कर लेती हैं शादी, वजह जानकर होगी हैरानी!

bride sad

शादी एक खूबसूरत एहसास है। ये वो पल होता है जो हर किसी के लिए बेहद खास होता है। शादी वो पल होता है जब हम किसी एक व्यक्ति के साथ अपनी पूरी लाइफ गुजारने का अहम निर्णय ले लेते हैं।

शादी जब मर्जी से होती है तो सफर बेहद खूबसूरत हो जाता है। लेकिन जब कोई दबाव में आकर शादी करता है तो उसके जीवन में उथल-पुथल रहती ही है। समाज में कई बार लड़कियां दबाव में आकर शादी करती है।

ऐसे में हुई शादियां कई बार जल्दी टूट जाती है। यदि चलती भी है तो उसमें खुशी और सुकून नाम की चीज नहीं होती है। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि ये लड़कियां किन कारणों से दबाव में आकर शादी करती होगी? चलिए जानते हैं।

भाई बहन में सबसे बड़ी-

bride

यह पुरानी परंपरा है कि घर में बड़े बच्चे की शादी पहले की जाती है। ऐसे में खासकर यदि किसी लड़की की छोटी बहन घर में कुंवारी बैठी है तो पहले और जल्द होना जरूरी हो जाता है।

वरना समाज क्या बोलेगा, दुनिया क्या कहेगी जैसी बातें आ जाती है। इसी चक्कर में अक्सर लड़कियां ना चाहते हुए भी, दबाव में आकर सात फेरे ले लेती है।

शादी तो सब करते हैं-

shadi

जैसी लड़की का कॉलेज खत्म होता है, माता-पिता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। फिर तो यही काम सबसे जरूरी हो जाता है और अगर लड़की शादी से इंकार करे या आनाकानी करे तो फिर बात आती है कि शादी क्यों नहीं करनी? ये तो करना पड़ती है। सब करते है। बस इसी चक्कर में लड़कियां मन मारकर किसी से भी शादी कर लेती है।

सब दोस्तों की हो गई-

कई बार माता पिता या फैमिली, रिश्तेदार प्रेशर ना भी बनाए तो भी लड़की पर खुद प्रेशर बढ़ने लगता है। एक एक कर उसके सभी दोस्त शादी कर लेते हैं।

सोशल मीडिया पर जा वो उनकी शादी की तस्वीरें देखती है तो उसके मन में भी शादी का ख्याल आता है। वो एक प्रकार का दबाव महसूस करती है और शादी करने को राजी हो जाती है।

उम्र हो गई-

जब लड़की पैदा होती है उसी दिन से माता-पिता उसकी शादी के लिए सपने देखने लगते हैं। फिर जब वो 18 की होती है तो ये ख्याल तेज हो जाता है। 23-24 के बाद तो उसके लिए लड़का ढूंढना शुरू हो जाता है।

वहीं लड़की अगर 30 की हो जाए तो सब नाम धरने लगते हैं, तरह तरह की बातें समाज और परिवार में होने लगती है। बढ़ती उम्र को देख लड़की भी बिना मर्जी के किसी से भी शादी कर लेती है।

पैसा-

vivah 2

अरेंज मैरिज में माता-पिता चाहते है कि उनकी बेटी की शादी उससे हो जो अच्छी कमाता खाता हो और अगर लड़का सरकारी नौकरी वाला मिल जाए तो सोने पर सुहागा।

ऐसे में लड़कियों को लड़का पसंद न भी हो, लेकिन जिंदगी अच्छे से गुजरेगी, ये सोचकर वह उससे शादी कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें: Bollywood ने दिखाई है उम्मीद की किरण

यह भी पढ़ें: करीना कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दुल्हन के अवतार में बेमिसाल लग रहीं एक्ट्रेस

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)