Video : आपकी दिल चुरा लेगा अक्षरा सिंह का ‘एक लाख का लहंगा’

देश में जारी लॉकडाउन के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘एक लाख का लहंगा’। करीब दो महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

यूट्यूब पर ये गाना धमाल मचाए हुए है। यह गाना सोनी म्यूजिक रीजनल ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को अब तक 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के वीडियो में इस्तेमाल लाइट इफेक्ट अक्षरा के ग्लैमर को और आकर्षक बनाने वाला है।

गाना ‘एक लाख का लहंगा’ को खुद अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज में रिकॉर्ड किया है। गाने को लिखा है आर.आर. पंकज ने और म्यूजिक विनय विनायक का है। लंबे वक्त बाद अक्षरा ने दूसरे म्यूजिक चैनल के लिए कोई गाना गाया है।

इस गाने का निर्देशन राकेश ने किया है, और इसके कोरियोग्राफर मयूरेश वाडेकर हैं। अक्षरा सिंह कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown में क्या कर रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह?

यह भी पढ़ें: बोल्ड साड़ी लुक से तहलका मचा रहीं अक्षरा सिंह, देखें तस्वीरें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)