जयमाल पर पहुंची गर्लफ्रेंड, टूटी शादी

0

अपनी गर्लफ्रेंड को झांसा देकर शादी करने जा रहे एक युवक को ऐसा करना महंगा पड़ गया। लड़की धोखेबाज लड़के को सबक सिखाने के लिए शादी समारोह में पुलिस लेकर पहुंच गई। जयमाल की रस्म पूरी हो इससे पहले दूल्हा थाने पहुंच गया।
सुन घराती और बरातियों के बीच हंगामा होने लगा
घटना कानपुर के बर्रा क्षेत्र की है। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी कराने से इनकार कर दिया। गुरुवार की रात एक शादी के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक लड़की दूल्हे को अपना पति कहने लगी। लड़की पुलिस के साथ पुलिस भी थी। यह सुन घराती और बरातियों के बीच हंगामा होने लगा।
also read : समुद्री सुरक्षा: संदिग्ध जहाजों को सैटलाइट से पकड़ने में मदद करेगा इसरो
यह था मामला 
बर्रा के कर्रही में रहने वाले प्रेम नारायण के बेटे प्रशांत की शादी गुरुवार को उसी क्षेत्र के ही एक गेस्ट हाउस में थी। शाम को बरात गेस्ट हाउस पहुंची और सारी रस्मों के बाद वरमाला की रस्म शुरू हुई। इस बीच अचानक एक युवती पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आरोप लगाया कि प्रशांत उससे एक साल पहले शादी कर चुका है। दोनों का 3 साल तक अफेयर चला था।
लड़के के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया
उसने उसे धोखे में रखा और यहां दूसरी शादी कर रहा है। लड़के ने कहा कि उसने शादी नहीं की है। उसने लड़की के परिवार को कई बार शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन वे राजी नहीं हुए। बढ़ता विवाद देख बाराती समारोह से भाग निकले। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां 5 घंटे तक पंचायत चली। लड़की पक्ष ने शादी इस शर्त पर तोड़ी कि लड़के वाले शादी का पूरा खर्च वापस करेंगे। लड़के के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया।
(साभार – एनबीटी)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More