सागर की लहरों को पार कर बनाया रिकॉर्ड

0

अगर आपके अंदर जोश, जुनून और जज्बा है तो दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं जिसे  आप कर नहीं सकते हैं। भले ही उस काम को करने में हजारों मुसीबतों का सामना करना पड़े। लेकिन आपके इरादों के आगे उन मुश्किलों को झुकना ही पड़ेगा। लेकिन इन सब से इतर भी लोग होते हैं जो थोड़ी सी मुश्किल देखकर अपना  इरादा और  लक्ष्य तक बदल लेते हैं और दूसरे लक्ष्य के पीछे भागने लगते हैं।

दुनिया में ऐसे लोग सिर्फ लक्ष्य बनाते हैं और सारी जिंदगी बिना कुछ  प्राप्त किए उन लक्ष्यों के पीछे भागते रहते हैं। अन्त में किस्मत को दोष देते हैं और ऊपर वाले को कोसते  हैं। वहीं मेहनत करने वाले लोग अपने लक्ष्य को पाए बिना चैन की नींद नहीं सोते हैं। मेहनत और ईमानदारी से काम करने वाले बहुत कम लोग ही होते हैं जो अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए  सबकुछ त्याग कर देते हैं।

कुछ ऐसी ही कहानी है एक लड़की की, जिसने अपने अटल विश्वास और हौसले से सफलता की जंग जीत कर एक नया इतिहास लिख दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं  उदयपुर ‘लेकसिटी’ की ‘गौरवी सिंघवी’ की जिसने ‘ओपन चैनल स्वीमिंग’ में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए हैं। मुबंई में गवर्नर हाउस से गेट-वे-ऑफ इंडिया तक 16 किलामीटर की दूरी गौरवी ने महज 3 घंटे 58 मिनट तैरकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

Also read : हरियाणा में ‘प्राचीनतम सभ्यता’ का मिलकर पता लगाएंगे नासा, इसरो

वह इस रूट पर इतनी तेजी से तैराकी करने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला स्विमर बन गई हैं। गौरवी भले ही उदयपुर से ताल्लुक रखती हों पर गहरे समुद्र से भी उनका गहरा रिश्ता रहा है। तभी तो उनका हौसला जरा भी नही डगमगाया और बिना डर के मुबंई के नजदीक अरब सागर में तैरकर सबको चौंका दिया।

बता दें जिस रूट पर गौरवी ने रिकॉर्ड बनाया उस पर अब तक पुरुष स्विमर्स ने ही स्विमिंग की है। लेकिन गौरवी ने उस मिथक को तोड़ दिया और उन लोगों के मुंह पर ये तमाचा है जो लोग सोचते हैं कि महिलाएं सिर्फ किचन और बच्चों को जन्म देने  के लिए होती हैं।

हमारे समाज में अंधविश्वास  इस कदर फैला हुआ है कि लोग महिलाओं को सिर्फ भोग और विलास की वस्तु समझने के अलावा कुछ नहीं समझते हैं। लेकिन आज समय बदल गया है। और महिलाएं आए दिन एक न एक इतिहास  बना कर देश को गौरन्वित कर रही है। वो दिन दूर नहीं जब महिलाएं अपने हौसले और जुनून  से पुरुषों से आगे निकल कर इस बात को साबित करेंगी अब महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More