एन डी तिवारी के पार्थिव शरीर को आज लाया जाएगा लखनऊ

0

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (Tiwari) का पार्थिव शरीर आज शनिवार को 12 बजे के करीब लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेगा। लखनऊ हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य एनडी तिवारी जी के पार्थिव शरीर की अगवानी करेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित तथा अन्य  लोग व्यक्ति विधान भवन में ही एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर 1 बजे से 03 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शनार्थ विधान भवन में रखा जाएगा।

Also Read :  एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर को लाया जाएगा लखनऊ

आपको बता दें कि एनडी तिवारी का निधन गुरूवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद हो गया था। कल यानि कि गुरूवार को ही उनका जन्‍म दिन भी था। एनडी तिवारी ने 93वें साल की आयु में अंतिम सांस ली।

विधान भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

पार्थिव शरीर को विधान भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आपको बता दें कि एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उन्होंने काफी समय यहां बिताया। लखनऊ से खास लगाव के कारण उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को विधान भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

प्रदेश में 20 और 21 तारीख को राजकीय शोक की घोषणा

20 अक्टूबर को ही शाम को एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर को उत्तराखंड ले जाया जाएगा। यहां भी उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी जाएगी। 21 अक्टूबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगी। इसी के साथ ही प्रदेश में 20 और 21 तारीख को राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More