2 महीने बाद उड़ान सेवा शुरू, लखनऊ से अहमदाबाद के लिए इंडिगो ने भरी उड़ान

0

लॉकडाउन के चलते 2 महीने से बंद हवाई सेवाएं आज से शुरू कर दी गई है। आज से देश में घरेलू उड़ानों की सेवा शुरू हो चुकी है। इसके तहत चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से पहली उड़ान पौने 6 बजे इंडिगो के विमान ने लखनऊ से अहमदाबाद के लिये भरी।

ये विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर अहमदाबाद रवाना हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट से करीब 27 उड़ानों को मंजूरी मिली है।

घरेलू उड़ानें शुरू होने से यात्री खुश-

एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री लॉकडाउन के बीच उड़ानें बहाल होने से काफी खुश नजर आए। ज्यादातर यात्रियों को दिल्ली या मुंबई जाना है। उनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से वे लखनऊ में फंस गए थे।

अब फ्लाइट शुरू होने के बाद वे घर वापस जा सकेंगे और अपने जरूरी काम कर सकेंगे। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई विमान किराया 3500 से 10 हजार के बीच

यह भी पढ़ें: वाई सफर के लिए ये होंगे नए नियम, जानें प्लेन में क्या मिलेगा-क्या नहीं

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More