मलेशिया में दो भारतीयों की हत्या, परिजन परेशान

0

मलेशिया में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या के पांच दिन बाद भी परिजनों को आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हरियाणा के कैथल जिले के तारागढ़ निवासी विकास के परिजनों के अनुसार उन्हें मलेशिया में कुछ स्रोतों से उसकी हत्या की जानकारी मिली है पर आधिकारिक रूप से उन्हें कुछ नहीं पता।

also read : पीएम को ‘नीच आदमी’ कहने वाले मणिशंकर अय्यर कांग्रेस से निलंबित

परिजनों ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली स्थित मलेशिया दूतावास से भी संपर्क किया है।
दूसरा युवक गुरमीत पंजाब से बताया जाता है लेकिन उसके बारे में कोई और विवरण उपलब्ध नहीं है। विकास के परिजनों ने बताया कि वह 11 महीने पहले मलेशिया गया था। जानकारी के अनुसार विकास और गुरमीत मलेशिया में एक फैक्ट्री में काम करते थे।

दुष्यंत चौटाला से मिलकर भी मदद की गुहार लगाई है

गत दो दिसंबर की रात फैक्ट्री के गेट पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।विकास के परिजनों को अगले दिन बताया गया कि वह घायल है। परिजनों ने विकास से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो सफल नहीं हो पाए। बाद में किसी और से उन्हें विकास के मारे जाने की सूचना मिली। उन्हें मिली जानकारी के अनुसार मलेशिया के एक अखबार में भी दो युवकों की हत्या के बारे में समाचार छपा है। इन लोगों ने सांसद दुष्यंत चौटाला से मिलकर भी मदद की गुहार लगाई है।

(साभार- यूसी न्यूज)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More