15 दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन!

15 दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन!

0

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हांलाकि, अभी यह फैसला मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया है।

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। कोरोना के खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार ने लिया फैसला

मध्यप्रदेश सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 192 नए केस मिले हैं। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 334 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 4269 लोग ठीक हो चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे देश में लॉकडाउन 5 दो हफ्तों का हो सकता है। आशंका जताई जा रही हैं कि यह फाइनल और आखिरी लॉकडाउन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग, शराब की जगह सैनेटाइजर बनवा रहे शेन वॉर्न

यह भी पढ़ें: जानिये कांग्रेस ने क्यों नोटबंदी से की लॉकडाउन की तुलना?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More