दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी सोशल मीडिया पर वायरल, लोग हैरान

दादी का अंग्रेजी बोलते हुए वीडियो आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है

0

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आए दिन कुछ नया वायरल हो ही जाता है। इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का अंग्रेजी बोलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दादी का अंग्रेजी बोलते हुए वीडियो आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। यह वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी लोगों को उनकी अंग्रेजी खूब भा रही है।

यहां देखें दादी का वीडियो-

वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कांग्रेस नेता शशि थरूर का ध्यान इस ओर दिलाया है। मालूम हो कि थरूर अपने अंग्रेजी ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।

वीडियो में बुजुर्ग महिला सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने हुए है। वह अंग्रेजी में कहती दिख रही हैं, ‘महात्मा गांधी दुनिया के महान व्यक्तियों में से एक थे। वह हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे और राष्ट्र के पिता थे।’

आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप इस स्पोकन इंग्लिश टेस्ट के लिए बूढ़ी महिला के लिए 10 में से कितने अंक देना चाहेंगे?’

यह भी पढ़ें: अंडे उबालने का नया फॉर्मूला, देखें वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें: राह चलते शख्स ने महिला को रोककर उसके कपड़ों पर की टिप्पणी, देखें वायरल वीडियो

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More