ताबड़तोड़ एनकाउंटर से थर्राया UP, इनामी बदमाश ढेर

0

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यूपी में छह अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर हुए। नोएडा में हुए एनकाउंटर में इनामी बदमाश श्रवण चौधरी को मार गिराया गया। इसके साथ ही सहारनपुर, गाजियाबाद, दनकौर में भी पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिली है। पिछले 12 घंटों में नोएडा-ग्रेनो में 3 मुठभेड़ हुईं हैं।

श्रवण पर दिल्ली और नोएडा में 50-50 हजार रुपये (कुल एक लाख) का इनाम रखा गया था। दोनों ही जगहों पर कई केस रजिस्टर थे। डीजीपी हेडक्वॉटर ने बताया कि श्रवण के पास से एके-47 जैसे खतरनाक हथियार मिले हैं। उसका एनकाउंटर नोएडा फेज 3 के पास हुआ।

Also read : मोहम्मद शमी का एक्सीडेंट, सिर में लगी गंभीर चोट 

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, एक एनकाउंटर दनकौर में हुआ, वहां दो बदमाशों को गोली थी, दोनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों नोएडा से ट्रक चोरी करके ला रहे थे। उनके दो अन्य साथी फिलहाल फरार हैं।

सहारनपुर-शामली के पास एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश अहसान उर्फ सलीम को मार गिराया गया। वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, बाद में हॉस्पिटल में उसकी मौत हुई। उसके साथ एक और शख्स था, लेकिन वह भागने में कामयाब हुआ। पुलिस ने वहां से एक लाख रुपये, एक मोटरसाइकिल और एक पिस्टल बरामद की थी।

Also read : SP विधायक को वोट बेचने के लिए BJP की तरफ से मिला था 10 करोड़ का ऑफर

शनिवार रात एक एनकाउंटर गाजियाबाद में भी हुआ था। वहां राहुल नाम के क्रिमिनल को पकड़ा गया है। उस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ।वह मुठभेड़ एलएलटी बेहरामपुर के पास चेंकिग के दौरान हुई। वहां एक बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। युवक ने बाइक रोकी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली वहीं खड़े नरेश सिंह को लग गई।

इसके बाद पुलिस वालों ने बदमाश को घेरते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली उसकी जांघ में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गोली से घायल थाना प्रभारी व बदमाश को इलाज के लिए विजय नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नवभारत टाइम्स

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More