प्रख्यात राजनीतिज्ञ अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

amar singh

प्रख्यात राजनीतिज्ञ अमर सिंह का निधन हो गया। सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था।

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु में निधन हो गया। वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

सपा के धुरंधर नेता-

वे समाजवादी पार्टी के धुरंधर नेता और रणनीतिकार रहे। अमर सिंह ने 6 जनवरी 2010 को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फरवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था। आखिरकार उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

अमिताभ बच्चन से थी अच्छी दोस्ती-

अमर सिंह अपने हिंदी ज्ञान और बड़े राजनैतिक संबंधों के लिए जाने जाते रहे हैं। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे।

फिल्मी जगत में भी अमर सिंह की अच्छी पकड़ थी। अमर सिंह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के खास दोस्तों में शुमार रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमर सिंह ने मुलायम पर कसा तंज, लड़का बड़ा हो गया…

यह भी पढ़ें: बोले पीएम मोदी , अमर सिंह के पास सबकी हिस्ट्री है

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)