मुंबई में भीषण बारिश, फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा

0

मुंबई में भारी बारिश की वजह से रेलवे के एक फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा अचानक गिर गया। अंधेरी में सुबह करीब साढ़े सात बजे की यह घटना बताई जा रही है। इस दौरान फुट ओवर ब्रिज का स्लैब टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। ।

हादसे के बाद लोकल सेवा पर असर पड़ा है

वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। गोखले ब्रिज अंधेरी ईस्ट और अंधेरी वेस्ट को एक-दूसरे से जोड़ता है। मंगलवार सुबह अचानक इस फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर गया। वहीं, इस हादसे के बाद लोकल सेवा पर असर पड़ा है।

Also Read :  सर्व शिक्षा अभियान के बहाने पार्टी का प्रचार

अंधेरी इलाके से लोकल ट्रेनों के संचालन को बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड का कहना है कि उनके कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे में कहीं कोई दब तो नहीं गया।

वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है

मुंबई पुलिस का कहना है कि ब्रिज के टूटने के बाद ट्रैफिक को रोका गया है। मुंबई पुलिस के ट्वीट में कहा गया है, ‘अंधेरी ईस्ट और वेस्ट को जोड़नेवाले गोखले ब्रिज का हिस्सा टूटकर ट्रैक पर गिरने से ओवरहेड (ओएचई) वायरों को भी नुकसान पहुंचा है। वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। बीएमसी, फायर ब्रिगेड के अलावा रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) के कर्मचारी भी मौके पर सहायता के लिए मौजूद हैं। ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे यातायात को अभी रोक दिया गया है।’

पूर्व से पश्चिम की ओर सड़क परिवहन को जोड़ने वाला ब्रिज है

मंगलवार सुबह 7:30 बजे के करीब अंधेरी स्टेशन पर एक रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर जाने से पश्चिम रेलवे पर लोकल सेवाओं का परिचालन ठप हो गया। यह ब्रिज अंधेरी स्टेशन के दक्षिण छोर पर स्थित है और पूर्व से पश्चिम की ओर सड़क परिवहन को जोड़ने वाला ब्रिज है। बताया जा रहा है कि ब्रिज का हिस्सा ट्रैक पर गिरा और सभी 6 लाइन के ओएचई वायर टूट गए। वेस्टर्न रेलवे ने भी ट्वीट कर हादसे के बारे में जानकारी दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन 4-5 घंटे तक अंधेरी से चर्चगेट की ओर लोकल सेवाओं का परिचालन बाधित रहेगा। बांद्रा, दादर और मुंबई सेंट्रल से निकलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का समय बदला जाएगा। इस ब्रिज की देखभाल का काम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More