शराबी दूल्हा अपनी बारात में पी रहा था सिगरेट, दुल्हन ने लौटाई बारात

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दुल्हन केवल इसलिए बारात लौटा दी क्योंकि दूल्हा शराब व सिगरेट पीता है। दूल्हा बरेली के फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला है। यहां बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को अपनी गलत आदतें भारी पड़ गई। दुल्हन ने दूल्हे की सिगरेट पीते हुए फोटो देखते ही शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में खलबली मच गई और दुल्हन के घरवाले भी हैरान रह गए।

स्टेज पर लड़खड़ाए दूल्हे के कदम

फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में गुरुवार रात बरेली से बरात आई थी। बैंड बाजे के साथ बरात की चढ़त हुई। सबकुछ सही चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर दूल्हे के कदम लड़खड़ाने लगे, यह देखकर दुल्हन हैरान रह गई।

दुल्हन ने दूल्हे का वीडियो देख शादी से किया इनकार

दुल्हन बनी लड़की को पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। इससे पहले किसी ने दूल्हे का बरात स्थल पर ही सिगरेट पीते वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो भी दुल्हन तक पहुंच गया। दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

शादी टूटी तो थाने पहुंचा मामला

देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। लड़की अपने फैसले पर अडिग रही। कहा कि शराबी लड़के से शादी नहीं करनी है। उसके फैसले से घरवाले भी राजी हो गए। बाद में दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। इधर, लड़की के पिता ने इस संबंध में थाने में सूचना दी।

12वीं पास है दुल्हन

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता कई साल से बीमार चल रहे हैं। इंटर पास लड़की अपनी मां के साथ एक फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी कर घर के खर्च के साथ पिता का भी इलाज करवा रही है। रिश्तेदारों की मदद और कर्ज लेकर शादी की तैयारियां की थीं।

 

Also Read : फिल्म की चल रही थी सक्सेस पार्टी, अस्पताल में मिस्कैरिज का दर्ज झेल रही थी ये एक्ट्रेस

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More