फिल्म की चल रही थी सक्सेस पार्टी, अस्पताल में मिस्कैरिज का दर्ज झेल रही थी ये एक्ट्रेस

0

लखनऊ : किसी भी महिला के लिए मां बनना संसार का सबसे बड़ा सुख है। कई बार मिस्कैरिज की वजह से महिलाओं का बड़ा दर्द झेलना पड़ता है। फिर चाहे वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री ही क्यों न हो। जी हां, हम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने एक के बाद हिट फिल्में देकर अपने फिल्मी कैरियर को सफलता की बुलंदी पर पहुंचाया। लेकिन कैरियर के बीच ही इन अभिनेत्रियां प्रेग्नेंट हो गईं और इन्हें मिस्कैरिज का दर्द सहना पड़ा। इनमें से एक अभिनेत्री तब अस्पताल में भर्ती थी, जब उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म की सक्सेस पार्टी चल रही थी।

 

शिल्पा शेट्ठी ने मिस्कैरिज में खोया था पहला बच्चा

शिल्‍पा शेट्टी ने साल 2012 में बेटे वियान को जन्‍म दिया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि वियान के जन्‍म से पहले शिल्‍पा का मिसकैरेज हो गया था। शादी के कुछ महीने बाद ही शिल्‍पा प्रेगनेंट हो गईं थीं, लेकिन कुछ दिक्‍कतों की वजह से उन्‍होंने अपना बच्‍चा खो दिया था।

के3जी की सक्सेस के बीच मिस्कैरिज के दर्ज  से गुजरी थी काजोल

सक्सेसफुल अभिनत्री काजोल ने दो बार मिस्कैरिज का दर्ज झेला है। अभिनेता अजय देवगन से शादी के बाद काजोल ने दो बार अपना बच्चा खोया है। इस सच से खुद काजोल ने पर्दा उठाया। जब अभिनेत्री ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए शूट कर रही थीं, तब वो प्रेग्नेंट थीं। जब लोग फिल्म की सक्सेस एन्जॉय रहे थे, तब एक्ट्रेस अस्पताल में एडमिट थीं। उस समय वो मिसकैरिज के दर्द से गुजर रही थीं। दो-दो मिसकैरिज का दर्द झेल चुकीं काजोल आज दो बच्चों की मां हैं। काजोल के बेटे का नाम युग और बेटी का नाम न्यासा देवगन है।

शाहरुख की पत्नी गौरी भी खो चुकी हैं  पहला बच्चा

बॉलीवुड के स्‍टार और सफल कपल शाहरुख खान और गौरी खान भी अपना बच्‍चा खो चुके हैं। आज शाहरुख और गौरी के तीन बच्‍चे हैं, लेकिन अपने पहले बच्‍चे आर्यन के जन्‍म से पहले गौरी का गर्भपात हुआ था। सन 1997 में गौरी का मिसकैरेज हुआ था। शाहरुख ने यहां तक कहा था कि आर्यन से पहले गौरी के कुछ मिसकैरेज हुए थे।

अमृता राव की सेरोगेसी फेल होने से हुआ था मिस्कैरिज

अमृता राव के घर साल 2020 में किलकारी गूंजी है। हालांकि बेटे को जन्म देने से पहले अमृता राव भी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। अमृता ने पहले कुछ कॉम्प्लिकेशंस के कारण सेरोगेसी चुना था। लेकिन उनकी सेरोगेसी सफल नहीं हो पाई थी और उनका मिसकैरेज हो गया था।

रश्मि देसाई का भी हो चुका है मिस्कैरिज

बॉलीवुड के अलावा टेलीविजन की टॉप एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई का भी मिसकैरेज हो गया था। रश्मि और नंदीश संधू ने साल 2012 में शादी की थी और इसके कुछ महीनों बाद ही रश्मि ने कंसीव कर लिया था, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया।

आमिर खान ने भी खोया था बच्चा, आईवीएफ का लिया था सहारा

आमिर खान ने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। 2009 किरण प्रेग्नेंट हुईं और दुर्भाग्य से कुछ महीने बाद उन्होंने मिसकैरेज के चलते अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया। आमिर खान ने एक बातचीत में कहा था, ‘किरण और मैंने अपना बच्चा खोया है। पहले बच्चे को खोने के बाद किरण और आमिर ने कई बार दोबारा बच्चे के लिए कोशिश की। लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया और 2011 में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था।

 

Also Read : हाइजिया एजुकेशन ग्रुप के कर्मी ने बुना ऐसा जाल, रोजाना लाखों कमाने लगा ग्रुप

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More