क्या आप जानते है दुनिया से सबसे गर्म जगहों के बारे में? जहां कुछ ही घाटों में हो जाती है मौत

0

दुनिया भर में कई ऐसी जगह है जहां प्रचंड गर्मी पड़ती है अगर बात करें भारत की तो यहां राजस्थान का श्रीगंगानगर जैसे इलाकों को सबसे गरम माना जाता है. लेकिन इस बार में जो उत्तर भारत में गर्मी के शुरूआती दिनों में जो हाल है जिसका एक अपना अलग ही खौफ है अभी से ही दिल्ली में 38°C तक का पारा छू रहा है जोकि हैरान करने वाला है. ऐसे ही दुनिया में कई और भी देश है जहां गर्मी का हाल बत से बत्तर होता है. तो आइए जानते हैं दुनिया की उन जगहों के बारे में जो सबसे अधिक गर्म रहती हैं। ये जगहें इतनी गर्म होती हैं कि यहां पर 10 मिनट में इंसान बीमार पड़ सकता है या कुछ घंटे में ही उसकी मौत हो सकती है।

डेथ वैली, कैलिफोर्निया…

धरती पर दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहों में कैलिफोर्निया की डेथ वैली शामिल है। यहां पर तापमान बहुत अधिक रहता है। 10 जुलाई 1913 में यहां का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड बना था। उस समय डेथ वैली के फरनेस क्रीक नाम के स्थान पर अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फिलहाल यहां पर 37 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। यहां पर गर्मी की कई वजहें हैं जिनमें सूरज की गर्मी, घाटी में गर्म हवाओं का फंस जाना शामिल है। इसके अलावा आसपास रेगिस्तान मौजूद हैं जहां से गर्म हवाएं आती हैं। यहां के जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है। इन्हीं वजहों से डेथ वैली में जानलेवा गर्मी पड़ती है।

फ्लेमिंग माउंटेन, चीन…

चीन का फ्लेमिंग माउंटेन टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में है। शिनजियांग प्रांत के तियान शान में लाल सैंडस्टोन्स की पहाड़ियां स्थित हैं जिन्हें फ्लेमिंग माउंटेंस या हुओयान माउंटेंस भी कहा जाता है। इस पहाड़ की लंबाई 100 किलोमीटर और चौड़ाई 5 से 10 किलोमीटर है। इस इलाके में गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। बताया जाता है कि साल 2008 में इस इलाके में 66.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

लुट रेगिस्तान, ईरान…

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल दश्त-ए-लुट नाम से प्रसिद्ध यह जगह दुनिया का 34वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इस रेगिस्तान की लंबाई 480 किमी और चौड़ाई 320 किमी है। इसमें न कोई पौधे हैं और न ही जीव जंतु। नासा ने एक्वा सैटेलाइट से इस रेगिस्तान की सतह का तापमान साल 2003 से 2010 तक मापा था। इस दौरान यहां का तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका…

दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में अफ्रीका का यह रेगिस्तान शामिल है। यहां पर औसत तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सालभर में 100 मिलिमीटर से कम यहां पर बारिश होती है जो कि न के बराबर है। सहारा रेगिस्तान में अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया जबकि सतह का तापमान 76 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है।

ल अजीजिया, लीबिया…

लीबिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में ल अजीजिया स्थित है जो जाफरा जिले में स्थित एक छोटा सा कस्बा है। यह इलाका गर्मी के लिए जाना जाता है। आमतौर पर यहां का उच्चतम तापमान 35 से 40 के बीच दर्ज किया जाता है, लेकिन 13 सितंबर 1922 में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि बाद में विश्व मौसम संगठन (WMO) ने साल 2012 में इसको गलत बताया था, क्योंकि उस समय तापमान मापने की सुविधा इस इलाके में नहीं थी। हालांकि इस इलाके में गर्मी अधिक पड़ती है।

Also Read: वकील बनकर ‘फंसा’ रोबोट! दर्ज हुआ केस, बीना लाइसेंस करा रहा था लॉ प्रैक्टिस

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More