यूपी पुलिस विभाग में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती, 15 जुलाई के बाद शुरू होगा आवेदन

0

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाहियों के पदों  पर सीधी भर्ती निकाली जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 52,699 सिपाहियों को भर्ती करने का एलान किया है। इसकी निविदा 15 जुलाई को बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। सीधी भर्ती करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। इस सीधी भर्ती में 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस, 8,540 सिपाही पीएससी, 1,341 सिपाही विशेष सुरक्षा बल में भर्ती होंगे।

वर्ष के अंत में तक होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस विभाग की इस सीधी भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। पहले 33757 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन अब 10 महीने से इस संबंध में कार्रवाई शुरू नहीं होने से भर्तियों की संख्या बढ़कर 52699 हो गई है।

10 महीने से रुकी हुई थी भर्ती प्रक्रिया

इससे पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने की वजह से पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्रवाई नहीं हो सकी। बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। दो कंपनियों के भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद अब 52,699, सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्याथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

Also Read : ‘आदिपुरुष’ की सीता बनी कृति सेनन तालियों से खुश, शेयर किया थिएटर का वीडियो

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More