कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर कसा तंज़, तालिबान समर्थक होने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अमेरिका के दबाव में तालिबान से पहले से ही चर्चा कर रहे थे।

0

तालिबान का 15 अगस्त 2021 को काबुल पर कब्जा ज़माने के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान में  वापसी हो गयी है। इसके साथ ही दुनिया के कई देश तालिबान पर अपना रुख भी साफ कर चुके हैं। कुछ ने तालिबान का विरोध किया तो कुछ ने उसकी सत्ता को मानने का फैसला किया। इसी बीच भारत ने तालिबान से औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अमेरिका के दबाव में तालिबान से पहले से ही चर्चा कर रहे थे।

दिग्विजय का भारत सरकार पर आरोप:

दिग्विजय ने तालिबान से भारत की बातचीत को लेकर कई ट्वीट कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। दिग्विजय ने अपना पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, “अब अधिकारिक तौर पर मोदीभाजपा सरकार ने तालीबान से चर्चा करने की बात स्वीकार कर ली है। जो मैं शुरू से कह रहा था फिर सही निकला। अमेरिका के दबाव में मोदीशाह सरकार क़तार में तालीबान से पूर्व से ही चर्चा कर रही थी। मोदी भक्तों कुछ कहोगे कौन तालीबान समर्थक है?”

भारत और तालिबान के मध्य बातचीत:

बता दें भारत और तालिबान के पहले औपचारिक और सार्वजनिक बातचीत में कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने मंगलवार को तालिबान के वरिष्ठ नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई से मुलाकात की। उन्होंने भारत की उन चिंताओं को उठाया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

doha

कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार:

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस विषय के बारे में हमें जानकारी न हो उस पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमें हमारे देश के नेतृत्व पर भरोसा है। जिस तरीके से विदेश नीति को हैंडल किया गया है, जिससे भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उस व्यक्ति की विदेश नीति पर शंका नहीं कीया जा सकता।

 

यह भी पढ़ें: जिस PTC को मजाक के तौर पर पेश किया गया, उसकी बोली लाखों में !

यह भी पढ़ें: शरिया कानून आखिर है क्या? किस प्रकार की सुनाई जाती है सजा?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More