भारत में पत्रकारिता का विकास,जानिए कौन सा अखबार सबसे पहले हुआ था प्रकाशित

भारत में पत्रकारिता आज चरम पर है।

0

भारत में पत्रकारिता आज चरम पर है। अखबार के साथ ऑनलाइन मीडिया और डिजिटल मीडिया अपने टीआरपी बनाने में जुटे है।आज के कोई भी किसी समाचार से अनभिज्ञ नही। छोटे बच्चे से बड़े बुजुर्ग भी आज समाचार का मतलब समझते है।और देश दुनिया में हो रहे बदलाव एवं घटना से भालीभाति परिचित है।पत्रकारिता का शुरूआत बेहद रोचक रहा है।हमारे दैनिक जीवन में ऐसा कोई अंश नही है जिसमें पत्रकारिता शामिल नही है।

 

यूरोप में पहली प्रेस की स्थापना

यूरोप में पहली प्रेस की स्थापना सन 1440 में हुई थी।जर्मनी के गुटेनबर्ग नामक व्यक्ति ने इस प्रेस को स्थापित किया था। ब्रिटेन, फ़्रांस, होलेन्ड, जर्मनी जैसे कई देशों में पत्रकारिता के विकास से समूचे विश्व की जर्नलिज्म प्रभावित हई है।भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पत्रकारिता का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।40 के दशक में पत्रकारों द्वारा किए गए कार्य को नकारा नहीं जाता है।

 

भारत में पत्रकारिता

भारत में हिंदी पत्रकारिता जिस प्रकार विभिन्न चरणों में विकसित हुई वही विदेशों में हिंदी पत्रकारिता का जन्म सन 1883 में हुआ था।आपको बता दे की लंदन से हिंदुस्तान नामक त्रिमासिक पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ किया गया था। इसके संस्थापक राजा रामपाल सिंह थेयह त्रिभाषी रूप में प्रकाशित किया जाता था।

 

‘उदन्त मार्तण्ड’ पहला हिंदी अखबार

30 मई 1826 को भारत में पहली बार हिंदी अखबार का प्रकाशन किया गया था।पहले प्रकाशित अखबार का नाम ‘उदन्त मार्तण्ड’ था।यह कलकत्ता से प्रकाशित होने वाला पहला साप्ताहिक हिंदी अखबार था। इसके संपादक जुगल किशोर शुक्ला थे।इसे सप्ताह मंगलवार को प्रकाशित किया जाता था। जानकारी मुताबिक 19 दिसंबर,1827 को कुछ कानूनी कारणों और ग्राहकों का सहयोग न मिलने के कारण ‘उदन्त मार्तण्ड’ को बंद कर दिया गया। इस अखबार ने जो शुरुआत की, उसी का परिणाम है कि आज देश में हिंदी पत्रकारिता मजबूती के साथ खड़ी है।हिंदी पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन वह उनसे निपटने में भी सक्षम प्रतीत होता है।और आज के समय में हिंदी पत्रकरिता लोगों के बीच छाए हुए है।

यह भी पढ़ें: नए कप्तान रोहित शर्मा बदल सकते हैं इन खिलाडियों का भाग्य! कोहली के कप्तानी में इनके करियर पर लगा प्रश्नचिन्ह

यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More