मदरसे में रेप केस: CCTV में साथ दिखे लड़का और लड़की

0

यूपी के साहिबाबाद स्थित एक मदरसे में लड़की से बलात्कार के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है। इस रेप केस में एक मौलाना के अलावा एक मदरसे का एक नाबालिग छात्र भी आरोपी है। दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार को मदरसे पहुंची और वहां के कुछ छात्रों से पूछताछ की। कुछ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है।

फुटेज में एक किशोर पीड़ित लड़की के साथ नजर आता है

बता दें कि इसी मदरसे से लड़की को बरामद किया गया था। पीड़ित लड़की का कहना है कि मदरसे में बंधक बनाकर रेप से पहले उसे अगवा किया गया था। दिल्ली पुलिस अब पूरे घटनाक्रम के तार जोड़ने में जुटी हुई है।पुलिस को जांच में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। गाजियाबाद के हिंडन विहार कॉलोनी से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर पीड़ित लड़की के साथ नजर आता है।

Also Read :  तनाव के तमाम मुद्दे हैं तो भारत-चीन रिश्ते की मजबूत बुनियाद भी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पीड़ित लड़की एक टीशर्ट और शॉर्ट्स में नजर आती है, लड़का शर्ट और ट्राउजर पहने हुआ है। लड़की अपनी रफ्तार अचानक धीमी कर देती है और लड़के के पीछे चलने लगती है। इसके कुछ देर बाद, वे सीसीटीवी की जद से ओझल हो जाते हैं। उधर, मदरसे के नजदीक रहने वाले कुछ परिवारों ने दावा किया है कि उन्होंने इन दोनों को मदरसे में जाते देखा है।

मौलवी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया है

पुलिस को शक है कि मदरसे के लड़के के कुछ दोस्तों को इस बारे में जानकारी थी और उन्होंने लड़की को छिपाने में मदद भी की।उधर, जिस मौलवी के कमरे में लड़की को बंधक बनाकर रखा गया और बलात्कार किया गया, उसने खुद को बेकसूर बताया है। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया है।

पुलिस मौलवी के दावे की सच्चाई जांच रही है

मौलवी का दावा है कि वारदात के वक्त वह मदरसे में नहीं था और उसे तो पता भी नहीं था कि लड़की को वहां बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस मौलवी के दावे की सच्चाई जांच रही है। मौलवी के अलावा आरोपी लड़के के कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय युवक को आरोपी बनाया है। उसपर अपहरण और पोक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जनसत्ता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More